Manforce 100 mg Tablet: इस लेख में, हम एक फॉस्फोडिएस्टरेज़ टैबलेट (Phosphodiesterase Tablet) के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसका उपयोग पुरुषों में नपुंसकता (Erectile Dysfunction) के इलाज के लिए किया जाता है। इस प्रचलित और लोकप्रिय दवा का नाम Manforce 100 mg Tablet है।
मैनफोर्स 100 टैबलेट क्या है? | What is Manforce 100 Tablet in Hindi?
Manforce 100 mg Tablet फॉस्फोडिएस्टरेज़ नामक दवाओं के एक वर्ग से संबंधित है। इसका उपयोग पुरुषों में Erectile Dysfunction के इलाज के लिए किया जाता है जिसे नपुंसकता के रूप में भी जाना जाता है।
इसमें मौजूद घटक पुरुषों के लिंग में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे पुरुषों के लिए इरेक्शन प्राप्त करना या बनाए रखना आसान हो जाता है।
मैनफोर्स 100 टैबलेट का सेवन केवल पुरुषों के लिए उपयुक्त है और महिलाओं को इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
यह फॉस्फोडिएस्टरेज़ नामक दवाओं के एक वर्ग से है, जिसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
यह टैबलेट Mankind Pharmaceuticals Limited द्वारा निर्मित है। यह एक लोकप्रिय Prescription Medicine है जो किसी भी मेडिकल स्टोर या ऑनलाइन में आसानी से उपलब्ध है।
इसे भी पढ़ें- Suhagra 100 mg Tablet (यौन स्वास्थ्य के लिए)
नाम (Name) | Manforce 50 mg Tablet |
दवा के प्रकार (Drug Type) | Phosphodiesterase |
घटक (Components) | Sildenafil Citrate (100mg) |
निर्माता (Manufacturer) | Mankind Pharmaceuticals Limited |
कीमत (Price) | Rs 270 प्रति 9 Tablets (कीमत बदल सकती है) |
उपयोग (Uses) | इरेक्टाइल डिसफंक्शन (नपुंसकता) |
डॉक्टर पर्ची (Doctor Prescription) | जरूरी है |
दुष्प्रभाव (Side Effects) | चक्कर आना, धुंधली नज़र, मांसपेशियों में दर्द, पेट ख़राब होना, चकत्ते, रक्तचाप में गिरावट, अपच, दस्त |
वैरिएंट (Variant) | Manforce 50 Tablet, Super Manforce 20 Tablet, Manforce Staylong Tablet, Manforce Staylong Gel, Manforce Staylong Gel |
ख़ुराक (Dosage) | आवश्यकता के अनुसार (डॉक्टर से परामर्श लें) |
अन्य अवस्था पर दुष्प्रभाव (Contra Indication) | हार्ट अटैक,लो ब्लड प्रेशर,शराब की लत, ड्रग एलर्जी,हृदय रोग, लिवर रोग, गुर्दे की बीमारी |
अन्य दवाओं के साथ प्रतिक्रिया (Drug Interaction) | Phenytoin, Ciprofloxacin, Isoniazid, Carbamazepine, Rifampicin, Aspirin |
मैनफोर्स 100 टैबलेट की खुराक | Manforce 100 Tablet Dose in Hindi
Manforce 100 Tablet की खुराक डॉक्टर द्वारा निर्धारित की गई है।
मैनफोर्स 100 टैबलेट की खुराक दिन में 1 बार और डॉक्टर द्वारा रोगी की स्थिति के अनुसार दी जा सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस दवा का सेवन करें।
Manforce 100 Tablet के साथ कोई भी अन्य दवा लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से (Nitrates) नाइट्रेट्स नामक दवाएं जो अक्सर सीने में दर्द के लिए निर्धारित की जाती हैं।
Sexual activity करने की योजना बनाने से लगभग 1 घंटे पहले आपको Manforce 100 Tablet लेना चाहिए। कामोत्तेजना होने पर यह दवा लेनी चाहिए, क्योंकि यह दवा केवल इरेक्शन पाने में मदद करती है।
मैनफोर्स 100 टैबलेट का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से सेहत को खतरा हो सकता है. इसलिए, लंबे समय तक इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना महत्वपूर्ण है।
इसे भी पढ़ें- Manforce 50 mg Tablet in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
मैनफोर्स 100 टैबलेट के दुष्प्रभाव | Manforce 100 Tablet Side Effects in Hindi
इस टैबलेट के उपयोग से चक्कर आना, धुंधली नज़र, मांसपेशियों में दर्द, पेट ख़राब होना, चकत्ते, रक्तचाप में गिरावट, अपच, दस्त जैसे दुष्प्रभाव भी दिखाई दे सकते हैं, इसलिए इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
निम्नलिखित स्थितियों और विकारों में Manforce 100 mg Tablet का उपयोग गंभीर दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है। जैसे की लो ब्लड प्रेशर,शराब की लत, ड्रग एलर्जी,हृदय रोग, लिवर रोग, गुर्दे की बीमारी आदि। इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सभी स्थितियों और विकारों की जानकारी साझा करें।
चेतावनी: Agrojiva.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Agrojiva.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Agrojiva.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Agrojiva.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।