Brufamol Tablet प्रचलित दर्द निवारकों में से एक है जिसका उपयोग सभी प्रकार के दर्द और सूजन को कम करने के लिए किया जाता है।
यह सिरदर्द, जोड़ों का दर्द, पीठ दर्द, दांत दर्द, मामूली चोट दर्द और बुखार को कम करने के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है।
यह Non Steroidal Anti-inflammatory Drugs (NSAIDs) के एक वर्ग से संबंधित है, जिसके उपयोग से पहले डॉक्टर की सलाह की आवश्यकता होती है।
इसे भी पढ़ें- Combiflam Tablet in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
Brufamol Tablet का उपयोग पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और अन्य गंभीर दर्द को कम करने के लिए किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे, डॉक्टर सभी विकारों और स्थितियों की जांच के बाद ही इसके इस्तेमाल की सलाह दे सकते हैं।
नाम (Name) | Brufamol Tablet |
दवा के प्रकार (DrugType) | NSAID |
सरंचना (Composition) | Ibuprofen (400 mg) + Paracetamol (325 mg) |
निर्माता (Manufacturer) | Menarini India Pvt Ltd |
कीमत (Price) | Rs 10.70 प्रति 20 Tablet (कीमत बदल सकती है) |
उपयोग (Uses) | दर्द निवारक, बुखार से राहत, कष्टार्तव, पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द, जोड़ों का दर्द ,मामूली चोट, सामान्य जुकाम |
दुष्प्रभाव (Side Effects) | पीलिया, सूजन, शरीर पर दाने, रक्त प्लेटलेट्स में कमी, पेट दर्द, कब्ज, मतली,उल्टी, पेट की गैस, दस्त |
खुराक (Dosage) | आवश्यकता के अनुसार (डॉक्टर से परामर्श लें) |
विकल्प (Substitute) | Fenceta Tablet, Fenmol Tablet, Combiflam Tablet, Inflagesic Plus Tablet, Ibugesic Plus Tablet, Flexon Tablet |
डॉक्टर पर्ची (Doctor Prescription) | हाँ, जरूरी है |
अन्य अवस्था पर दुष्प्रभाव (Contraindication) | गर्भावस्था और स्तनपान, सक्रिय पेप्टिक अल्सर, जठरांत्र रक्तस्राव |
अन्य दवाओं के साथ प्रतिक्रिया (Drug Interaction) | Aspirin, Methotrexate, Anticoagulants, Phenytoin, Sulfonamides |
इस दर्द निवारक टैबलेट के उपयोग से सूजन, पीलिया, दाने, रक्त प्लेटलेट्स में कमी जैसे दुष्प्रभाव भी दिखाई दे सकते हैं, इसलिए इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
इसे भी पढ़ें- Farobact 200 Tablet in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
चेतावनी: Agrojiva.com में निहित जानकारी उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। Agrojiva.com में निहित कुछ भी चिकित्सीय निदान या उपचार के लिए अनुदेशात्मक नहीं है। Agrojiva.com में प्रस्तुत की गई सूचना को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए, न ही किसी विशेष व्यक्ति के लिए उपचार के पाठ्यक्रम का सुझाव देने के लिए इस पर भरोसा किया जाना चाहिए। Agrojiva.com में प्राप्त जानकारी संपूर्ण नहीं है और सभी बीमारियों, शारीरिक स्थितियों या उनके उपचार को कवर नहीं करती है।