Evion 400 Capsule एक एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) वर्ग की दवा है, जो विटामिन ई की कमी और पोषण की कमी को दूर करने में बहुत मददगार है। इसके अलावा यह कैप्सूल टार्डिव डिस्केनेसिया, सिकल सेल रोग, अल्जाइमर रोग से राहत दिलाने में मदद करता है।
Evion 400 Capsule मुख्य रूप से विटामिन ई की कमी और इससे जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है। एनीमिया से पीड़ित मरीजों को इस कैप्सूल का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
एवियन 400 कैप्सूल मर्क लिमिटेड द्वारा निर्मित है। यह एक लोकप्रिय प्रिस्क्रिप्शन दवा है जो किसी भी मेडिकल स्टोर या ऑनलाइन में आसानी से उपलब्ध है।
नाम (Name) | Evion Capsule |
दवा के प्रकार (Drug Type) | Vitamin E Supplement, Antioxidant (एंटीऑक्सिडेंट) |
सरंचना (Composition) | Vitamin E (400 mg) |
निर्माता (Manufacturer) | Merck Ltd |
कीमत (Price) | 32.70 रुपये प्रति 10 कैप्सूल (कीमत बदल सकती है) |
वैरिएंट (Variant) | Evion Forte Capsule, Evion LC Tablet, Evion Cream, Evion 200 Capsule, Evion 600 Capsule |
उपयोग (Uses) | विटामिन ई की कमी, पोषण की कमी, सिकल सेल बीमारी, अल्जाइमर रोग, टारडिव डिस्किनीशिया |
ख़ुराक (Dosage) | आवश्यकता के अनुसार (डॉक्टर से परामर्श लें) |
दुष्प्रभाव (Side Effects) | मतली, सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी, चकत्ते, खुजली, पेट में दर्द, धुंधली दृष्टि |
डॉक्टर पर्ची (Doctor Prescription) | बहुत जरूरी है |
अन्य अवस्था पर दुष्प्रभाव (Contra Indication) | एनीमिया |
अन्य दवाओं के साथ प्रतिक्रिया (Drug Interaction) | Colestipol, Warfarin |
इसे भी पढ़ें- Duphalac Syrup in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
Evion 400 mg Capsule कैसे काम करती है?
Evion 400 Capsule में मौजूद विटामिन ई में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो मुख्य घटक के रूप में कार्य करता है। यह आपकी कोशिकाओं को पोषण देता है, जिससे मांसपेशियों, बालों और त्वचा और के स्वास्थ्य में सुधार होता है।
इस कैप्सूल का अधिकतम लाभ उठाने के लिए, आपको यह दवा नियमित रूप से लेनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, आपको इस दवा को लेते समय खूब सारे तरल पदार्थ पीने चाहिए।
विटामिन ई में टोकोफेरोल और टोकोट्रियनॉल दोनों होते हैं, जो रक्त में लाल रक्त कोशिकाओं (red blood cells) को बनाने का काम करते हैं। यह विटामिन शरीर के कई अंगों जैसे मांसपेशियों और अन्य कोशिकाओं के सामान्य कामकाज को बनाए रखने में मदद करता है।
Evion 400 Capsule के दुष्प्रभाव | Evion 400 Capsule Side Effects in Hindi
इस कैप्सूल के उपयोग से मतली, सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी, चकत्ते, खुजली, पेट में दर्द, धुंधली दृष्टि जैसे दुष्प्रभाव भी दिखाई दे सकते हैं, इसलिए इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
निम्नलिखित स्थितियों और विकारों में Evion 400 Capsule का उपयोग गंभीर दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है। जैसे की एनीमिया आदि। इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सभी स्थितियों और विकारों की जानकारी साझा करें।
Also Read:- Ovarian Cyst (Types, Causes, Symptoms, and Treatment)