Skip to content

Recent Posts

  • Ulgel A Syrup in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Ulgel Syrup in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Abiways Tablet in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Mucinac AB Tablet in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Effenac AB Tablet in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं

Most Used Categories

  • टैबलेट (53)
  • क्रीम (20)
  • विटामिंस-और-सप्लीमेंट्स (12)
  • कैप्सूल (10)
  • डाइट और फिटनेस (6)
  • सिरप (4)
  • दवाइयां (1)
  • सस्पेंशन (1)
Skip to content
Agrojiva

Agrojiva

Agrojiva.com एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको स्वास्थ्य, दवाओं, फार्मेसी, पूरक, फिटनेस आदि के बारे में जानकारी मिलेगी।

  • Home
  • दवाइयां
    • टैबलेट
    • कैप्सूल
    • क्रीम
    • सस्पेंशन
    • सिरप
    • विटामिंस-और-सप्लीमेंट्स
  • डाइट और फिटनेस
  • Home
  • डाइट और फिटनेस
  • एवोकाडो खाने के फायदे (Benefits Of Eating Avocados)

एवोकाडो खाने के फायदे (Benefits Of Eating Avocados)

Nemchand Sharma29/01/202213/10/2022

एवोकैडो पोषक तत्वों से भरपूर होता है और विटामिन ए, बी और ई से भरपूर होता है। इसके अलावा, यह फाइबर और प्रोटीन से भी भरपूर होता है। इतना ही नहीं एवोकाडो सबसे ज्यादा फैट वाले फलों में से एक है। इस वसा में बड़ी मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। मोनोसैचुरेटेड होने के कारण यह शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है।आइए विस्तार से जानते हैं एवोकाडो के स्वास्थ्य लाभ :

एवोकाडो के स्वास्थ्य लाभ

  1. वजन बढ़ाएं: जैसा कि पहले बताया गया है कि एवोकाडो में काफी मात्रा में फैट और कैलोरी पाई जाती है। यही कारण है कि वजन बढ़ाने केउद्देश्य से इसका इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। यह फल कार्बोहाइड्रेट और फैट का बहुत अच्छा स्रोत है। आमतौर पर 100 ग्राम एवोकाडो में करीब 60-80 कैलोरी पाई जाती है। अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो एवोकाडो को अपनी डाइट (खानपान) में जरूर शामिल करें।

2. दिल के लिए फायदेमंद: एवोकाडो में बी6 और फोलिक एसिड बड़ी मात्रा में पाया जाता है, जो दिल की बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। यानी एवोकाडो उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है जो दिल से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित हैं। साथ ही इसमें पाया जाने वाला मोनोसैचुरेटेड फैट दिल के लिए अच्छा माना जाता है। यह हार्ट अटैक से भी बचाता है।

avocado

3. त्वचा के लिए फायदेमंद: त्वचा को निखारने के लिए एवोकैडो फलों का तेल सबसे अच्छे तेलों में गिना जाता है। इस तेल से मालिश करने से त्वचा का रूखापन दूर होता है और त्वचा में निखार आता है। यही कारण है कि कई कॉस्मेटिक उत्पादों में भी एवोकैडो तेल का उपयोग किया जाता है।

4. ब्लड शुगर लेवल को रखता है स्थिर: एवोकाडो में बड़ी मात्रा में मोनोसैचुरेटेड फैट होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखता है. यह फैट शरीर में इंसुलीन के प्रोडक्शन लेवल को सही करता है। ऐसे में जो लोग लो शुगर लेवल की समस्या से जूझ रहे हैं उनके लिए एवोकाडो काफी फायदेमंद होता है।

5. दर्द में असरदार: इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिसके कारण यह गठिया में होने वाले जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है। चूंकि एवोकाडो में फैट, विटामिन और मिनरल जैसे आयरन और पोटैशियम होता है, इसलिए यह दर्द को भी दूर करता है। एवोकैडो तेल पुराने दर्द से राहत दिलाने में भी कारगर है। ऊपर बताई गई बातें एवोकाडो के कुछ खास फायदे हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-एजिंग गुण भी पाए जाते हैं, जिससे आपकी त्वचा जवान और खूबसूरत दिखती है।

इसके अलावा, एवोकाडो कैंसर से बचाव और मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए भी जाना जाता है। इतना ही नहीं एवोकाडो हृदय, त्वचा और मांसपेशियों से संबंधित बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है। इन सब बातों से साफ है कि एवोकाडो बहुत ही सेहतमंद और उपयोगी होता है। तो आज से ही इस फल को अपनी डाइट में शामिल करना न भूलें। इसके नियमित सेवन से आपकी त्वचा में निखार आएगा, आपका वजन बरकरार रहेगा और आप और भी ज्यादा जवान और खूबसूरत दिखेंगे।

एवोकैडो के साइड इफेक्ट

1- गर्भावस्था और स्तनपान (ब्रेस्ट फीडिंग ) के दौरान एवोकाडो का सेवन न करें: गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एवोकैडो का सेवन अच्छा नहीं माना जाता है। इसके सेवन से स्तन ग्रंथि को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे शरीर कम मात्रा में दूध का उत्पादन करता है। जब बच्चे को सही मात्रा में दूध नहीं मिल पाता है तो इससे बच्चे के विकास में दिक्कत होती है। साथ ही एवोकाडो का अधिक मात्रा में सेवन करने से भी कब्ज का खतरा बना रहता है।

2- लीवर को नुकसान पहुंचाता है: एवोकाडो का इस्तेमाल लोग तेल के रूप में भी करते हैं। यह एक बहुत ही खास तेल है जिसके ज्यादा इस्तेमाल से लीवर खराब हो सकता है। मैक्सिकन एवोकैडो के सेवन से बचें क्योंकि इसमें एस्ट्रैगोल और एनेथोल होता है। इसके सेवन से लीवर खराब होने का खतरा रहता है। अगर आपको पहले से ही लीवर से जुड़ी समस्या है तो इसके तेल का इस्तेमाल न करें, साथ ही एवोकाडो का सेवन न करें।

3- वजन बढ़ाता है: एवोकाडो में कैलोरी अधिक होती है और कैलोरी से भरपूर फलों के सेवन से वजन बढ़ता है। इसलिए अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो आपको एवोकाडो का सेवन बंद कर देना चाहिए। आपको दूसरे फलों का सेवन शुरू कर देना चाहिए ताकि आपके शरीर को कम कैलोरी और जरूरी पोषक तत्व मिलें।
इसे भी पढ़ें- एक अंडे में कितना प्रोटीन होता है? जानें अंडे में मौजूद खास पोषक तत्व

4-दवाओं के प्रभाव को कम करता है: एवोकाडो का अधिक मात्रा में सेवन करने से दवाओं का एंटी इंफ्लेमैटॉरी प्रभाव कम हो जाता है। साथ ही यह खून को पतला करता है।

5-गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जलन: एवोकाडो का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट खराब होने का डर रहता है। साथ ही पेट में जलन भी होती है। जिससे  गैस्ट्रोइन्टेस्टनल इरिटेशन होने लगती है।

अगर आप किसी गंभीर बीमारी या एलर्जी से पीड़ित हैं तो आपको एवोकाडो का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Also Read:- Ovarian Cyst (Types, Causes, Symptoms, and Treatment)

Author

  • Nemchand Sharma

    View all posts

Post navigation

Previous: वजाइना के रूखेपन का कारण और घरेलू उपाय 
Next: Sinarest LP Tablet in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं

Related Posts

वजाइना के रूखेपन का कारण और घरेलू उपाय 

24/01/202227/10/2022 Nemchand Sharma

एक अंडे में कितना प्रोटीन होता है? जानें अंडे में मौजूद खास पोषक तत्व

21/01/202227/10/2022 Nemchand Sharma
lemon tea

लेमन टी के फायदे और नुकसान

19/01/202227/10/2022 Nemchand Sharma

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recents

  • Ulgel A Syrup in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Ulgel Syrup in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Abiways Tablet in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Mucinac AB Tablet in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Effenac AB Tablet in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं

Categories

  • कैप्सूल
  • क्रीम
  • टैबलेट
  • डाइट और फिटनेस
  • दवाइयां
  • विटामिंस-और-सप्लीमेंट्स
  • सस्पेंशन
  • सिरप
Hindi.agrojiva.com  में प्रकाशित सभी लेख अनुभवी और कुशल स्वास्थ्य विशेषज्ञों की देखरेख में लिखे गए हैं और पाठकों के ज्ञान वृद्धि और सामान्य जानकारी के लिए ही उपलब्ध हैं। इसलिए किसी भी प्रकार के उपचार का उपयोग करने से पहले किसी योग्य चिकित्सक या विशेषज्ञ से सलाह लें। - संपादक
Copyright All Rights Reserved | Theme: BlockWP by Candid Themes.