Skip to content

Recent Posts

  • Ulgel A Syrup in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Ulgel Syrup in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Abiways Tablet in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Mucinac AB Tablet in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Effenac AB Tablet in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं

Most Used Categories

  • टैबलेट (53)
  • क्रीम (20)
  • विटामिंस-और-सप्लीमेंट्स (12)
  • कैप्सूल (10)
  • डाइट और फिटनेस (6)
  • सिरप (4)
  • दवाइयां (1)
  • सस्पेंशन (1)
Skip to content
Agrojiva

Agrojiva

Agrojiva.com एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको स्वास्थ्य, दवाओं, फार्मेसी, पूरक, फिटनेस आदि के बारे में जानकारी मिलेगी।

  • Home
  • दवाइयां
    • टैबलेट
    • कैप्सूल
    • क्रीम
    • सस्पेंशन
    • सिरप
    • विटामिंस-और-सप्लीमेंट्स
  • डाइट और फिटनेस
  • Home
  • डाइट और फिटनेस
  • एक अंडे में कितना प्रोटीन होता है? जानें अंडे में मौजूद खास पोषक तत्व

एक अंडे में कितना प्रोटीन होता है? जानें अंडे में मौजूद खास पोषक तत्व

Nemchand Sharma21/01/202227/10/2022

अंडा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह प्रोटीन से भरपूर होता है। इसलिए कई जिम जाने वाले अंडे का सेवन करना पसंद करते हैं। नियमित रूप से अंडे का सेवन करने से हड्डियों और मांसपेशियों का निर्माण अच्छे तरीके से होता है। इसके अलावा अंडे समग्र स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। अंडे से मिलने वाला प्रोटीन आपके शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे में कितना प्रोटीन होता है? यदि नहीं, तो आज इस लेख में हम बताएंगे कि आपके शरीर को विभिन्न प्रकार के अंडों से कितना प्रोटीन मिलता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि अंडे से कितना प्रोटीन मिलता है? (How much protein in egg)

अंडे के अलग-अलग वैरायटीज में कितनी मात्रा में होती है प्रोटीन (How much Protein in Boiled, Raw, Egg White, Egg Yolk, Omelete, Fried egg )

100 ग्राम उबले अंडे में 13 ग्राम प्रोटीन होता है| (protein in Boiled Egg)

100 ग्राम कच्चे अंडे में करीब 10.8 ग्राम प्रोटीन हो सकता है। (Protein in Raw Egg)

100 ग्राम व्हाइट एग में करीब 11 ग्राम प्रोटीन हो सकता है।( protein in White Egg)

100 ग्राम एग यॉक में करीब 16 ग्राम प्रोटीन होता है। ( Protein in Egg Yolk )

100 ग्राम अंडे से अगर ऑमलेट तैयार किया जाए, तो इससे आपके शरीर को करीब 11 ग्राम प्रोटीन प्राप्त हो सकता है।( Protein in Omelet Egg)

100 ग्राम फ्राइड एग से आपके शरीर को करीब  6.7 ग्राम प्रोटीन प्राप्त हो सकती है।

अंडे में पाए जाने वाले अन्य जरूरी पोषक तत्व ( Other Important Nutrients Fact in Egg )

अंडा प्रोटीन का मुख्य स्रोत है। इसके अलावा अंडे में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो अंडे को अन्य खाद्य पदार्थों से अलग बनाते हैं। आइए जानते हैं उन पोषक तत्वों के बारे में-

  • फोलेट – आरडीए का 5%
  • विटामिन B5 – आरडीए का 7%
  • विटामिन B12 – आरडीए का 9%
  • विटामिन B2 – आरडीए का 15%
  • फास्फोरस – आरडीए का 9%
  • सेलेनियम – आरडीए का 22%

क्या कच्चे अंडे से प्रोटीन अधिक मिलता है ? ( Which type of egg is healthiest )

अंडे उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इसमें अमीनो एसिड भी पाया जाता है। हालांकि, आपके शरीर को प्रोटीन की मात्रा इस बात पर निर्भर करती है कि आपने अंडे कैसे तैयार किए हैं।

अध्ययन में यह देखा गया कि हमारा शरीर कच्चे अंडे की तुलना में पके हुए अंडे से अधिक प्रोटीन अवशोषित करता है। शोध में देखा गया है कि हमारा शरीर कच्चे अंडे से केवल 50% प्रोटीन ही अवशोषित करता है। वहीं हमारा शरीर पके हुए अंडे से 90% प्रोटीन अवशोषित कर सकता है।

इसका मतलब है कि आपका शरीर कच्चे अंडे की तुलना में पके या उबले अंडे से अधिक प्रोटीन प्राप्त कर सकता है। इसके साथ ही पका हुआ अंडा खाने से उसमें मौजूद इंफेक्शन और टॉक्सिन्स नष्ट हो सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अंडे को ज्यादा न तलें। यह अंडे में मौजूद पोषक तत्वों को नष्ट कर सकता है। कोशिश करें कि हमेशा उबले अंडे ही खाएं।

कच्चे अंडे से प्रोटीन की तुलना में शरीर पके हुए अंडे से प्रोटीन को बेहतर तरीके से (absorb) अवशोषित कर सकता है।

अंडे के अन्य स्वास्थ्य लाभ (Egg Other Benefits in Hindi )

अंडा हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो आपके वजन को नियंत्रण में रखने में कारगर है।

अंडे से आपके शरीर को कोलाइन (Choline) मिलता है। शरीर की कई प्रक्रियाओं के लिए कोलाइन महत्वपूर्ण है। इसकी कमी मस्तिष्क और हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। इतना ही नहीं, कोलाइन (Choline) की कमी से गर्भावस्था के दौरान न्यूरल ट्यूब दोष विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें – काजू खाने का सही तरीका क्या है? जानें काजू के सेवन से जुड़ी 7 जरूरी बातें

इसके अलावा अंडे के सेवन से तृप्ति की भावना बढ़ती है, जिससे बार-बार खाने का मन नहीं करता। ऐसे में अंडा आपके नाश्ते के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है| आप नाश्ते में नियमित रूप से अंडे को शामिल कर सकते हैं।

Author

  • Nemchand Sharma

    View all posts

Post navigation

Previous: लेमन टी के फायदे और नुकसान
Next: वजाइना के रूखेपन का कारण और घरेलू उपाय 

Related Posts

एवोकाडो खाने के फायदे (Benefits Of Eating Avocados)

29/01/202213/10/2022 Nemchand Sharma

वजाइना के रूखेपन का कारण और घरेलू उपाय 

24/01/202227/10/2022 Nemchand Sharma
lemon tea

लेमन टी के फायदे और नुकसान

19/01/202227/10/2022 Nemchand Sharma

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recents

  • Ulgel A Syrup in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Ulgel Syrup in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Abiways Tablet in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Mucinac AB Tablet in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Effenac AB Tablet in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं

Categories

  • कैप्सूल
  • क्रीम
  • टैबलेट
  • डाइट और फिटनेस
  • दवाइयां
  • विटामिंस-और-सप्लीमेंट्स
  • सस्पेंशन
  • सिरप
Hindi.agrojiva.com  में प्रकाशित सभी लेख अनुभवी और कुशल स्वास्थ्य विशेषज्ञों की देखरेख में लिखे गए हैं और पाठकों के ज्ञान वृद्धि और सामान्य जानकारी के लिए ही उपलब्ध हैं। इसलिए किसी भी प्रकार के उपचार का उपयोग करने से पहले किसी योग्य चिकित्सक या विशेषज्ञ से सलाह लें। - संपादक
Copyright All Rights Reserved | Theme: BlockWP by Candid Themes.