Skip to content

Recent Posts

  • Ulgel A Syrup in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Ulgel Syrup in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Abiways Tablet in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Mucinac AB Tablet in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Effenac AB Tablet in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं

Most Used Categories

  • टैबलेट (53)
  • क्रीम (20)
  • विटामिंस-और-सप्लीमेंट्स (12)
  • कैप्सूल (10)
  • डाइट और फिटनेस (6)
  • सिरप (4)
  • दवाइयां (1)
  • सस्पेंशन (1)
Skip to content
Agrojiva

Agrojiva

Agrojiva.com एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको स्वास्थ्य, दवाओं, फार्मेसी, पूरक, फिटनेस आदि के बारे में जानकारी मिलेगी।

  • Home
  • दवाइयां
    • टैबलेट
    • कैप्सूल
    • क्रीम
    • सस्पेंशन
    • सिरप
    • विटामिंस-और-सप्लीमेंट्स
  • डाइट और फिटनेस
  • Home
  • डाइट और फिटनेस
  • काजू खाने का सही तरीका क्या है? जानें काजू के सेवन से जुड़ी 7 जरूरी बातें

काजू खाने का सही तरीका क्या है? जानें काजू के सेवन से जुड़ी 7 जरूरी बातें

Nemchand Sharma18/01/202227/10/2022

काजू बहुत लोगों का पसंदीदा मेवा माना जाता है। काजू के गुण शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। काजू खाने से शरीर को ताकत मिलती है। काजू (cashewnuts) खाने से दिमाग भी तेज होता है इसलिए बच्चों को काजू खाने की सलाह दी जाती है। काजू का सेवन हमारी मांसपेशियों और हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। काजू में पोटैशियम और मैग्नीशियम मौजूद होता है, जो हाई बीपी की समस्या को दूर करता है। इस लेख में हम काजू से जुड़े अहम सवालों के जवाब पर चर्चा करेंगे। इस लेख में दिए गए प्रश्नों को गूगल सर्च क्‍वॉरी (Google search query) में सबसे अधिक पूछे जाने वाले काजू से संबंधित प्रश्नों से लिया गया है ताकि हम विशेषज्ञ सलाह के साथ आपकी रुचि की जानकारी आप तक पहुंचा सकें।

cashewnuts
cashewnuts

1. काजू खाने का सही तरीका क्‍या होना चाह‍िए? (Right way to eat cashewnuts)

सुबह के समय काजू खाना ज्यादा सेहतमंद माना जाता है। जिन लोगों को कमजोरी महसूस होती है उन्हें इसका सेवन सुबह जरूर करना चाहिए। आप सुबह के नाश्ते में काजू का सेवन शहद के साथ कर सकते हैं। काजू खाने से आंखों की रोशनी भी तेज होती है और काजू दिमाग के लिए भी सेहतमंद माना जाता है। आप रात को सोने से पहले दो काजू के साथ एक गिलास दूध का भी सेवन कर सकते हैं। काजू में ल्यूटिन पाया जाता है जो हमारी आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

2. क्‍या खाली पेट खा सकते हैं काजू? (Can you eat cashewnuts empty stomach)

काजू सेहत के लिए तो फायदेमंद होते ही हैं, लेकिन शरीर पर इनके कुछ बुरे प्रभाव भी पड़ सकते हैं। अगर आप खाली पेट काजू का सेवन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से बचें। काजू को खाली पेट खाने से कब्ज की समस्या हो सकती है। काजू में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है, लेकिन अगर आप इसे खाली पेट खाते हैं तो गैस या पेट फूलने की समस्या हो सकती है। खाली पेट काजू खाने से भी हाई बीपी के लक्षण देखे जा सकते हैं, वहीं इसमें पोटैशियम की मात्रा किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है।

3. काजू में कौनसे पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं? (Important nutrients in cashewnuts) 

काजू में अच्छी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम होता है। इतना ही नहीं काजू में मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक, सोडियम, फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। काजू में विटामिन सी और विटामिन बी भी अच्छी मात्रा में होता है, इसलिए ये ऊर्जा का भंडारण करते हैं। काजू में विटामिन भी पाए जाते हैं, जो खून के थक्के जमने की समस्या से भी बचाता है, अगर आपको पहले भी खून के थक्के जमने की समस्या रही हो तो आप काजू का सेवन जरूर करें।

4. एक दिन में कितने काजू खाने चाहिए? (How many cashewnuts we can eat in a day) 

आपको एक दिन में केवल 4 से 5 काजू का ही सेवन करना चाहिए। अगर आप एक साथ काजू ज्यादा खाते हैं तो शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है। काजू विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, शरीर में किसी भी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है, लेकिन फिर भी आपको काजू का सेवन एक तय लिमिट के हिसाब से ही करना चाहिए। अगर 45 साल या इससे ज्यादा उम्र के लोग काजू का सेवन कर रहे हैं तो उन्हें 5 से ज्यादा काजू नहीं खाना चाहिए। 18 से 40 साल की उम्र के लोग रोजाना 5 काजू का सेवन कर सकते हैं। दो से 18 साल की उम्र तक आप बच्चे को रोजाना 6 से 7 काजू दें। गर्भवती महिलाएं भी काजू का सेवन कर सकती हैं।

5. काजू खाने से वजन बढ़ जाता है? (Do cashewnuts leads to weight gain)

काजू में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, लेकिन अगर इसका सेवन नियंत्रित मात्रा में किया जाए तो काजू वजन कम करने में भी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप सुबह के नाश्ते में काजू का सेवन करते हैं तो आपको कुछ और खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पेट भी लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होगा साथ ही आप अस्वस्थ खाने से भी बच जाएंगे।

6. काजू की तासीर गरम होती है? (Does cashewnuts heat the body)

इसका सेवन गर्मियों की तुलना में ठंडे दिनों में किया जाता है। एनीमिया से पीड़ित मरीजों को काजू का सेवन करना चाहिए। काजू में आयरन भी अच्छी मात्रा में होता है। इसके सेवन से खून की कमी दूर होती है। काजू में ट्रिप्टोफैन नामक तत्व पाया जाता है, जो तनाव को कम कर सकता है। काजू का इस्तेमाल कई दवाओं में डिप्रेशन को कम करने के लिए किया जाता है। काजू में पाए जाने वाले फैटी एसिड की मदद से दिल से जुड़ी बीमारियां भी दूर होती हैं और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।

इसे भी पढ़ें- क्या सुबह खाली पेट कीवी खाना शरीर के लिए फायदेमंद है?

7. क्‍या ठंड में काजू का सेवन करना चाह‍िए? (Can we consume cashewnuts during winters) 

काजू का सेवन करने से आप ठंड के दिनों में अपने शरीर को कई बीमारियों से बचा सकते हैं। ठंड के दिनों में काजू का सेवन करने से आप अपने शरीर को कई बीमारियों से बचा सकते हैं। काजू का सेवन करने से आपके शरीर को ठंड से बचाव हो सकता है, लेकिन आपको गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन करने से बचना चाहिए, इससे हॉटफ्लैश हो सकता है। काजू त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। काजू का सेवन करने से बाल घने और मजबूत बनते हैं। बाजार में मिलने वाला काजू का तेल भी बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। एक दिन में 5-6 से ज्यादा काजू का सेवन न करें।

Author

  • Nemchand Sharma

    View all posts

Post navigation

Previous: क्या सुबह खाली पेट कीवी खाना शरीर के लिए फायदेमंद है?
Next: लेमन टी के फायदे और नुकसान

Related Posts

एवोकाडो खाने के फायदे (Benefits Of Eating Avocados)

29/01/202213/10/2022 Nemchand Sharma

वजाइना के रूखेपन का कारण और घरेलू उपाय 

24/01/202227/10/2022 Nemchand Sharma

एक अंडे में कितना प्रोटीन होता है? जानें अंडे में मौजूद खास पोषक तत्व

21/01/202227/10/2022 Nemchand Sharma

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recents

  • Ulgel A Syrup in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Ulgel Syrup in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Abiways Tablet in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Mucinac AB Tablet in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं
  • Effenac AB Tablet in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, सावधानियांं

Categories

  • कैप्सूल
  • क्रीम
  • टैबलेट
  • डाइट और फिटनेस
  • दवाइयां
  • विटामिंस-और-सप्लीमेंट्स
  • सस्पेंशन
  • सिरप
Hindi.agrojiva.com  में प्रकाशित सभी लेख अनुभवी और कुशल स्वास्थ्य विशेषज्ञों की देखरेख में लिखे गए हैं और पाठकों के ज्ञान वृद्धि और सामान्य जानकारी के लिए ही उपलब्ध हैं। इसलिए किसी भी प्रकार के उपचार का उपयोग करने से पहले किसी योग्य चिकित्सक या विशेषज्ञ से सलाह लें। - संपादक
Copyright All Rights Reserved | Theme: BlockWP by Candid Themes.